रास्ते में हुआ विवाद तो कर दिया चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव। डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सलोनी में रास्ते में आने-जाने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति पर धारदार चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, 4 जुलाई को ग्राम सलोनी निवासी तामेश्वर वर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि वह काम के सिलसिले में ग्राम आमदनी गया था। इसी दौरान उसकी मां ने फोन कर सूचना दी कि उसके पिता को चाकू लगने के बाद इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगढ़ ले जाया गया है।
घायल ने बताया कि वह सुबह अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी गांव का अनिल कुमार वर्मा वहां पहुंचा और रास्ते में आने-जाने की बात को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और अपने पास रखे धारदार चाकू से हमला कर दिया। बचने के प्रयास में चाकू उसके पेट के बाईं ओर लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद डोंगरगढ़ थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 296 और 109 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में गठित टीम ने आरोपी अनिल कुमार वर्मा (36) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात करना स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी जब्त कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x