रिटर्न के रूप में ज्यादा पैसे मिलने का लालच देकर ठगी करने वाले 04 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

//प्रेस नोट//
थाना सिटी कोतवाली
दिनांक 14.02.2026

रिटर्न के रूप में ज्यादा पैसे मिलने का लालच देकर ठगी करने वाले 04 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम द्वारा न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत 04 आरोपियों को राजस्थान से लिया गया हिरासत में
आरोपियों द्वारा झूठा प्रलोभन देकर कुल ₹8,06,640 रकम जमा करवाते हुए, किया गया ठगी
आरोपियों द्वारा राजस्थान से ठगी का बुना गया पूरा जाल
VIP ट्रेड नामक कंपनी बनाकर प्रतिमाह गारंटीड रिटर्न देने का झूठा प्रलोभन देते हुए लोगों को लिया गया अपने झांसे में
आरोपियों द्वारा 10-12% प्रतिमाह रिटर्न देने एवं प्रतिदिन पैसे में ग्रोथ होने तथा बाद में पैसा निकाल लेना कहते हुए लोगों को रखा धोखे में
पैसा निकालने एवं वापस मांगने पर आरोपियों द्वारा अपना मोबाइल कर लिया गया बंद
किसी भी अन्य व्यक्ति के साथ VIP ट्रेड कंपनी द्वारा धोखाधड़ी किया गया हो तो, वह तत्काल थाना सिटी कोतवाली एवं साइबर सेल में करें संपर्क

प्रार्थी रामचंद्र वस्त्रकर निवासी श्याम कॉलोनी बलौदाबाजार द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 23.07.2025 से 19.10.2025 के मध्य आरोपियों द्वारा VIP ट्रेड नामक कंपनी बनाकर 10-12% प्रतिमाह गारंटीड रिटर्न देने का झूठा प्रलोभन देकर कुल ₹8,06,640 जमा करवा लिया। फिर आरोपियों द्वारा जमा रकम का 12% के हिसाब से प्रतिदिन ग्रोथ हो रहा है, बाद में पैसा निकाल लेना कहा गया। प्रार्थी द्वारा पैसा वापस मांगने पर नहीं दिया गया तत्पश्चात आरोपियों द्वारा अपना मोबाइल को बंद कर लिया गया, जिससे प्रार्थी को अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ। आरोपियों द्वारा प्रार्थी को झांसे में लेकर ठगी एवं धोखाधड़ी किया गया है। कि रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र. 307/2025 धारा 318(4),316(2),3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में ठगी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता द्वारा थाना प्रभारी सिटी कोतवाली एवं साइबर सेल को उचित दिशा निर्देश दिया गया। उक्त निर्देशों के परिपालन में आरोपियों के संबंध में तकनीकी विश्लेषण कर जानकारी जुटाना प्रारंभ किया गया, जिसमें सभी आरोपियों के राजस्थान से संपूर्ण ठगी का जाल फैलाने के संबंध में पता चला। साथ ही यह भी पता चला कि आरोपी अजमेर राजस्थान के एक धोखाधड़ी के मामले में केंद्रीय कारागार अजमेर में निरुद्ध है। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत केंद्रीय कारागार अजमेर राजस्थान से चारों आरोपियों को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ करने पर सभी आरोपियों द्वारा VIP ट्रेड नामक कंपनी बनाकर, रिटर्न में ज्यादा पैसे मिलने का लालच देते हुए लोगों से ठगी करना स्वीकार किया गया। कि प्रकरण में सभी चारों आरोपियों को आज दिनांक 13.02.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रकरण विवेचना में है। यदि किसी अन्य व्यक्ति के साथ भी VIP ट्रेड नामक कंपनी द्वारा ठगी की घटना को अंजाम दिया गया है, तो वह तत्काल थाना सिटी कोतवाली अथवा साइबर सेल में उपस्थित होकर अपना रिपोर्ट दर्ज करा सकते हैं।

आरोपियों के नाम

  1. अब्दुल समद उम्र 60 वर्ष निवासी रामदेवजी के चबूतरे के पास भिश्ती मोहल्ला गांधीनगर किशनगढ़ राजस्थान
  2. लोकेश चौधरी उम्र 26 वर्ष निवासी सरदार सिंह धानी रोड रामदेव कॉलोनी किशनगढ़ राजस्थान
  3. कैलाश चौधरी उम्र 26 वर्ष निवासी जाटो का मोहल्ला पुलिस थाना नारायणा जिला जयपुर ग्रामीण राजस्थान
  4. धीरज गट्टानी उम्र 25 वर्ष निवासी मीरा मार्ग न्यू कॉलोनी कुचामन सिटी राजस्थान

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x