रिसॉर्ट में BJP नेता के साथ पत्नी ! कार्यकर्ता का आरोप, वीडियो से मचा बवाल

बालोद। जिले में एक पारिवारिक विवाद ने तूल पकड़ लिया है, जिसमें एक भाजपा कार्यकर्ता ने अपनी पत्नी और पार्टी से जुड़े एक पदाधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला तब सामने आया जब कार्यकर्ता ने गुंडरदेही क्षेत्र के एक रिसॉर्ट में दोनों को साथ होने का दावा किया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है।
पीडि़त पति का आरोप है कि उसकी पत्नी बच्चों के साथ मारपीट करती है और उन्हें मानसिक रूप से प्रताडि़त करती है। उसने दावा किया कि बच्चों को डराने-धमकाने और घर से निकालने की बात कही जाती है। पति का यह भी कहना है कि उसे और बच्चों को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी जाती है।
वहीं, पत्नी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए पति पर ही मारपीट और प्रताडऩा का आरोप लगाया है। उसने कहा कि उसे जानबूझकर बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
मामले को लेकर पति ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपते हुए निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल यह मामला दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच जांच के दायरे में है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x