लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, 15 की मौत, CM योगी बोले-एक भी जिम्मेदार को बख्शेंगे नहीं

पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान
लखनऊ।
राजधानी के अलीगंज इलाके में तीसरे तल पर स्थित एक गेमिंग जोन और सॉफ्टवेयर ऑफिस में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई. इस घटना में 15 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 5 लोग घायल हैं. जिनका इलाज केजीएमयू में चल रहा है. आग इतनी भीषण थी कि कई लोग बिल्डिंग से नीचे कूद गए. इसके लिए लटक रहे तार को जरिया बनाया. बताते हैं कि जब आग लगी तो गेमिंग जोन कुछ स्टूडेंट्स भी मौजूद थे. इस बीच अलीगढ़ पहुंचे सीएम योगी दौरा छोड़कर लखनऊ घटनास्थल पहुंच गए. सीएम ने घटना के जांच के आदेश दिए हैं. सीएम ने केजीएमयू पहुंचकर भी घायलों का हालचाल जाना. साथ ही कहा कि किसी भी जिम्मेदार अधिकारी को बख्शेंगे नहीं.
इस बीच पीएम मोदी ने भी लखनऊ की घटना पर शोक जताया है. साथ ही मृतकों के परिजनों को 2 लाख तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है. इस क्रम में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने भी मृतकों के प्रति शोक संवेदना जताई है.
अग्निकांड की भयावहता को देखते हुए मौके पर मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, एसीएस होम संजय प्रसाद , डीजीपी राजीव कृष्ण , डीजी फ़ायर सुजीत पांडेय, सीपी लखनऊ , डीएम लखनऊ आदि पहुंच गए. सिविल अस्पताल की चार सदस्यीय टीम के साथ ही तीन एंबुलेंस भी मौके पर भेजी गईं. सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बेड संख्या 23 से 30 तक खाली करा लिए गए. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने 15 लोगों की मौतों की आशंका जताई. जबकि, लखनऊ केजीएमयू चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमीय अग्रवाल के मुताबिक, 15 लोगों की मौत हुई है.
निजी संस्थान का यह ऑफिस अलीगंज में पेट शॉप के ऊपर है. बतात हैं कि सबसे पहले तीसरी मंजिल पर आग लगी. देखते ही देखते आग फैल गई और ऑफिस को चपेट में ले लिया. बताया जा रहा है कि उस वक्त ऑफिस में 30 से भी ज्यादा लोग मौजूद थे. आग लगते ही अफरातफरी मच गई.
बिल्डिंग में काम करने वाले और अन्य लोग जान बचाने के लिए भागने लगे. इसमें स्टूडेंट्स भी थे. कोई रास्ता नहीं मिला तो बगल से गुजर रहे तार से लटककर नीचे कूदने लगे. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ स्टूडेंट्स तार से लटककर नीचे कूद रहे हैं, जबकि इमारत धू-धूकर जल रही है. इसमें 5 लोगों को चोटें भी आई हैं.
आग तेजी से फैली और लोगों को बचाव का कोई रास्ता नहीं दिखा. करीब आधे घंटे थक फायर ब्रिगेड भी नहीं पहुंच सकी थी. आशंका जताई गई कि आग से घिरी बिल्डिंग में कई लोग फंसे हैं. मौके पर फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां आग बुझाने में जुट गईं, लेकिन आग की भयावहता कम होने में काफी समय लगा. करीब 4 घंटे बाद भी बिल्डिंग सुलगती रही. जब लपटें थमीं तो बिल्डिंग के अंदर से एक के बाद एक मृतकों के शव बाहर निकाले जाने लगे. अधिकतर लोगों की मौत दम घुटने से हुई बताई जा रही है.
इस पूरे मामले के लिए पुलिस महानिदेशक व अपर मुख्य सचिव गृह को भी कहा है कि मौके पर जाकर इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें. मैं स्वयं भी वहां प्रस्थान कर रहा हूं, जिससे इस पूरे मामले की तह में जाकर दोषियों को सजा भी दे सकें. उन पीडि़त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त कर सकें.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि तत्काल मौके पर पहुंचें. साथ ही राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने व घायलों को उचित उपचार उपलब्ध कराने के लिए कहा है. सीएम ने प्रशासन को हर स्तर पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं. बाद में शाम को सीएम योगी भी घटनास्थल पहुंच गए और जायजा लिया. अग्निकांड की जांच के आदेश दिए गए हैं. सीएम ने केजीएमयू पहुंचकर भी घायलों का हालचाल जाना.
आग लगने की घटना के लखनऊ विकास प्राधिकरण ने भी बिल्डिंग की जांच शुरू कर दी है. बिल्डिंग में कॉमर्शियल गतिविधि की परमिशन थी कि नहीं, आग लगने का कारण क्या रहा? इन बिंदुओं की जांच की जा रही है. इसके साथ ही आग से नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है. घटनास्थल के आसपास भी कई कॉमर्शियल गतिविधियां संचालित हैं।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x