सड़क मार्ग पर गन्दगी फैलाये जाने पर प्रिंस ढाबा विधानसभा मार्ग सड्डू के संचालक पर नगर निगम जोन 9 स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल 8000 रू ई जुर्माना किया, एक अन्य सार्वजनिक मार्ग पर गन्दगी फैलाने पर सम्बंधित नागरिक पर किया गया 1000 रू का ई जुर्माना 0

0सड़क मार्ग पर गन्दगी फैलाये जाने पर प्रिंस ढाबा विधानसभा मार्ग सड्डू के संचालक पर नगर निगम जोन 9 स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल 8000 रू ई जुर्माना किया, एक अन्य सार्वजनिक मार्ग पर गन्दगी फैलाने पर सम्बंधित नागरिक पर किया गया 1000 रू का ई जुर्माना 0

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक
निगम जोन 9 क्षेत्र के सार्वजनिक सड़क मार्ग में गन्दगी फैलाने से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेते हुए रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप द्वारा दिए गए आदेशानुसार और नगर निगम जोन 9 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर के निर्देश पर रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 9 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन 9 क्षेत्र अंतर्गत विधानसभा मार्ग सड्डू में प्रिंस ढाबा की स्वच्छता व्यवस्था का वस्तुस्थिति की जानकारी लेने औचक निरीक्षण किया गया. औचक निरीक्षण के दौरान स्थल पर प्रिंस ढाबा के सामने सड़क मार्ग में गन्दगी फैलाने से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत सही मिली. इस पर जोन 9 जोन कमिश्नर के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री बारोन बंजारे, श्री उमेश नामदेव, स्वच्छता निरीक्षक श्री भोला तिवारी द्वारा तत्काल सम्बंधित प्रिंस ढाबा संचालक पर उन्हें भविष्य के लिए नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की चेतावनी देते हुए तत्काल 8000 रू ई जुर्माना किया और प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया. वहीं एक अन्य सार्वजनिक सड़क मार्ग पर गन्दगी किये जाने से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत औचक निरीक्षण के दौरान स्थल पर सही मिलने पर सम्बंधित नागरिक मुन्ना साहू पर तत्काल 1000 रू ई जुर्माना किया गया और प्राप्त जनशिकायत का त्वरित निदान किया गया.

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x