सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अवैध गौण खनिज परिवहन पर कार्रवाई, 4 हाईवा जब्त

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अवैध गौण खनिज परिवहन पर कार्रवाई, 4 हाईवा जब्त

छत्तीसगढ़ परीदर्शन /सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गौण खनिज के अवैध परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए दो दिनों में चार हाईवा वाहनों को जब्त किया है। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देश एवं खनि अधिकारी बजरंग पैकरा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

खनिज विभाग को संचार माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर खनिज अमले ने आकस्मिक निरीक्षण अभियान चलाया। शुक्रवार को क्षेत्र में गौण खनिज का अवैध परिवहन करते पाए गए दो हाईवा वाहनों को जब्त कर थाना भटगांव के सुपुर्द किया गया।
इसी क्रम में शनिवार को क्षेत्र में भी दो हाईवा वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इन वाहनों को अवैध रूप से गौण खनिज परिवहन करते हुए पकड़ा गया, जिन्हें जब्त कर थाना सारंगढ़ में खड़ा कराया गया है।
खनिज विभाग के अनुसार यह कार्रवाई खनिज नियम 2015 एवं खनिज अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x