सूने मकानों में सेंधमारी करने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, 11 लाख से अधिक के जेवरात बरामद

गिरोह के 5 शातिर चोर पुलिस की गिरफ्त में
जगदलपुर।
बस्तर पुलिस ने सूने मकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 11 लाख 19 हजार रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, 5 हजार रुपये नगद तथा एक बिना नंबर की पल्सर मोट रसाइकिल बरामद की है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम तारागांव निवासी भगवती सरकार एवं उनके पति सदानंद सरकार ने थाना लोहंडीगुड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 15 जून की रात अज्ञात चोरों ने उनके सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चोरी कर ली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया तथा मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर संदेही रूद्रांचल ठाकुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। आरोपियों ने चोरी के जेवरात अपने एक परिचित के माध्यम से गीदम के एक सुनार के पास बेच दिए थे, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में कृष्णा सेट्ठी, अविनाश स्वामी, रूद्रांचल ठाकुर, अजय व्यापारी तथा संतोष सोनी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में निरीक्षक रवि बेगा एवं मो. तारिक के नेतृत्व में पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले में आपराधिक गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x