स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर सख्ती, ओवरलोड ऑटो- ई-रिक्शा पर यातायात पुलिस की कार्रवाई

दो दिन के विशेष अभियान में 50 वाहन चालकों के कटे चालान, क्षमता से अधिक बच्चों का परिवहन करने वालों पर कसा शिकंजा
रायपुर।
स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए रायपुर यातायात पुलिस ने शहर के विभिन्न स्कूलों के बाहर विशेष अभियान चलाकर क्षमता से अधिक बच्चों का परिवहन करने वाले ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। दो दिनों तक चले इस अभियान में अब तक 50 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई है।
डीसीपी यातायात एवं प्रोटोकॉल डॉ. अर्चना झा के मार्गदर्शन में 17 और 18 जुलाई को चलाए गए इस अभियान के दौरान यातायात पुलिस की टीम ने विभिन्न स्कूलों के बाहर वाहनों की जांच की। जांच में ओवरलोडिंग करने वाले ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान जारी किए गए।
अभियान के दौरान वाहन चालकों को निर्धारित क्षमता के अनुसार ही बच्चों का परिवहन करने तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी गई। पुलिस ने कहा कि ओवरलोडिंग से बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा उत्पन्न होता है, इसलिए ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x