स्पंज आयरन से भरा ट्रक हड़पने वाले 2 गिरफ्तार

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेच दिया था माल
रायपुर।
उरला थाना पुलिस ने स्पंज आयरन से भरे ट्रक का गबन कर उसे फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने करीब 35 टन 870 किलो स्पंज आयरन, जिसकी कीमत लगभग 7.07 लाख रुपये थी, योजनाबद्ध तरीके से हड़प लिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50 हजार रुपये नकद, फर्जी नंबर प्लेट लगा ट्रक और अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है।पुलिस के अनुसार, एक कंपनी ने ट्रक क्रमांक ष्टत्र 08 ्रञ्ज 3321 में स्पंज आयरन लोड कर महाराष्ट्र भेजा था। रास्ते में चालक ने बीमारी और अन्य बहाने बनाकर माल गंतव्य तक नहीं पहुंचाया तथा बाद में चालक और वाहन मालिक दोनों से संपर्क टूट गया। जांच में माल के गबन की पुष्टि होने पर उरला थाने में बीएनएस की धारा 318(4), 319(3) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) दीपमाला कश्यप के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम, सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा तथा उरला थाना पुलिस की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर वाहन मालिक गुमान साहू और उसके साथी मोहम्मद मुख्तार को हिरासत में लिया।पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने चालक रहीमान साहू के साथ मिलकर स्पंज आयरन को महाराष्ट्र भेजने के बजाय उरला औद्योगिक क्षेत्र में बेच दिया। पहचान छिपाने के लिए ट्रक पर फर्जी नंबर प्लेट भी लगा दी गई थी।पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 50 हजार रुपये नकद, फर्जी नंबर प्लेट लगा ट्रक और अन्य दस्तावेज जब्त कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में शामिल तीसरा आरोपी रहीमान साहू फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x