हनुमान मंदिर मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा !

कबीरधाम। कवर्धा स्थित राजमहल फुलवारी परिसर में हनुमान मंदिर की मूर्ति खंडित होने की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर फैली, इलाके में सनसनी और तनाव का माहौल बन गया, लेकिन जांच में सामने आया कि यह खबर पूरी तरह झूठी और भ्रामक है, मंदिर के पुजारी ने साफ कहा कि भगवान हनुमान की मूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है और उसमें किसी भी तरह की टूट-फूट नहीं हुई है, दरअसल किसी अज्ञात भक्त द्वारा पूजा के उद्देश्य से मूर्ति के नीचे की थोड़ी मिट्टी ली गई थी, जिसे तोड़फोड़ का रूप देकर अफवाह फैलाई गई, पुलिस के मुताबिक इस तरह की भ्रामक जानकारी जानबूझकर फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई, जिसे गंभीरता से लेते हुए कबीरधाम पुलिस ने सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी शुरू कर दी है और ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है जो झूठी खबरें फैलाकर समाज में भ्रम और तनाव पैदा कर रहे हैं, पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि इस तरह की अफवाह फैलाने, शेयर करने या अशांति फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ने पर आपराधिक प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी भी होगी, वहीं जांच के दौरान एक और अहम खुलासा हुआ कि महाशिवरात्रि से पहले किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मूर्ति का मुकुट चोरी कर लिया गया था, जिसकी पहले कोई रिपोर्ट नहीं थी लेकिन अब जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, पुलिस लगातार तकनीकी और स्थानीय स्तर पर जांच कर रही है ताकि आरोपी को जल्द पकड़ा जा सके, प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि बिना पुष्टि के किसी भी खबर पर विश्वास न करें और न ही उसे सोशल मीडिया पर शेयर करें, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते कार्रवाई हो सके, क्योंकि एक छोटी सी अफवाह भी बड़े तनाव में बदल सकती है—सचेत रहें, जिम्मेदार बनें और अफवाहों से दूर रहें।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x