0निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर ने टाटीबंध तालाब और बस्ती क्षेत्र की सफाई व्यवस्था का जोन स्वास्थ्य अधिकारी सहित किया प्रत्यक्ष निरीक्षण

निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर ने टाटीबंध तालाब और बस्ती क्षेत्र की सफाई व्यवस्था का जोन स्वास्थ्य अधिकारी सहित किया प्रत्यक्ष निरीक्षण

0टाटीबंध तालाब की सफाई करवाकर कचरा उठवाकर सफाई जनजागरण अभियान चलाने के दिए निर्देश0

रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर नगर निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर ने नगर निगम जोन 8 क्षेत्र अंतर्गत टाटीबंध तालाब और बस्ती क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण नगर निगम जोन 8 जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री गोपीचंद देवांगन और स्वच्छता निरीक्षक श्री रितेश झा की उपस्थिति में किया और सफाई व्यवस्था की स्थल समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए.
नगर निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर ने टाटीबंध तालाब का सौंदर्य कायम रखने तालाब क्षेत्र को स्वच्छ और सुन्दर बनाये रखने स्वच्छता अभियान चलाने और कचरा उठवाने सहित स्थानीय रहवासियों के मध्य क्षेत्र की स्वच्छता को लेकर नगर निगम जोन 8 स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से सघन जनजागरण अभियान शीघ्र चलाये जाने के निर्देश जोन स्वास्थ्य अधिकारी और स्वच्छता निरीक्षक को स्थल पर दिए.

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x