300 रूपए चोरी के शक में युवक को बेरहमी से पीटा

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से एक दिल-दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। चोरी के शक में एक युवक को ग्रामीणों ने तालिबानी सजा दी। सरसों और 300 रूपए कैश की चोरी का आरोप लगाकर युवक को ग्रामीणों के बीच जमकर पीटा गया। इतना ही नहीं बचाने आए उसके माता-पिता से भी मारपीट की गई। घटना को लेकर अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखने पर आप भी सहम जाएंगे।
क्या है पूरा मामला
ये पूरा मामला शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के डूमरपानी गांव का है। मारपीट करने वाले आरोपियों ने पीड़ित युवक पर आरोप लगाया कि उसने गांव के एक घर में घुसकर एक छोटी बोरी से सरसों और तीन सौ रूपए नगदी चोरी की थी। इसी आरोप में युवक को दो लोगों ने पकड़ा और उसकी बेदम पिटाई कर दी। वीडियो में दिख रहा है कि एक आरोपी युवक को पकड़ा हुआ है। वहीं, दूसरा आरोपी उसकी पिटाई कर रहा है। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने युवक के बाल काटे और उसके कपड़े भी फाड़े।
युवक के माता पिता से भी मारपीट
घटना के दौरान युवक के माता पिता अपने बेटे को लेने पहुंचे तो आरोपियों ने उनकी भी पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, इस घटना के बाद अब सवाल यह उठ रहा है कि अगर युवक ने चोरी की थी तो ग्रामीणों ने इसकी शिकायत थाने में क्यों नहीं की? आखिर ग्रामीणों को किसने यह अधिकार दे दिया कि वे लोग खुद कानून हाथ में लें? वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले में घटना की जांच कर रही है। साथ ही मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात पुलिस ने की है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x