रायपुर। प्रदेश में सोमवार से नौपता की शुरुआत हो रही है, जिसके चलते रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में गर्मी और बढऩेकी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो हिस्सों में ग्रीष्म लहर चल सकती है। राहत की बात यह कि इसके बाद अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के संकेत मिले हैं। रायपुर का अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि माना एयरपोर्ट में पारा 45 डिग्री तक पहुंच गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया।
बारिश और तेज हवाओं की संभावना
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली गर्म और शुष्क हवाओं के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हुई है। दो से तीन दिनों बाद मौसम प्रणाली में बदलाव होने की संभावना है। इसके चलते कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने एक-दो स्थानों पर वज्रपात की चेतावनी भी जारी की है।
अस्पतालों में बढ़े मरीज
गर्मी का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में रोजाना 80 से 100 मरीज हीट स्ट्रोक जैसे लक्षणों के साथ पहुंच रहे हैं। वहीं जिला अस्पताल पंडरी में भी 50 से 60 मरीज गर्मी से जुड़ी समस्याओं का इलाज कराने आ रहे हैं। हमर अस्पताल और हमर क्लीनिकों में भी मरीजों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं।
4 दिनों बाद गर्मी से मिलेगी राहत
छत्तीसगढ़ में 25 मई का मौसम: कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है। 26 मई को कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है। कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है। 27 से 29 मई को कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटा) के साथ आंधी आने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. इसके बाद इसमें 1-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।
26 को केरल प्रवेश करेगा मानसून
रायपुर मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक बीके चिंधालोरे ने बताया कि केरल में हर साल 1 या 2 जून को मानसून पहुंचता है, लेकिन इस बार दक्षिण पश्चिम मानसून 26 मई को ही केरल पहुंच जाएगा। केरल में मानसून के पहुंचते ही नमीयुक्त हवाएं भी आएंगी, जिससे नौतपा में भी लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। केरल में मानसून पहुंचने के बाद लगभग 10 से 12 दिनों में मानसून छत्तीसगढ़ में पहुंचता है। यानी प्रदेश में मानसून पहुंचने की संभावित तिथि 5 से 7 जून के आसपास है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x