50 लाख के गबन में फंसे बीरगांव पार्षद, कांग्रेस ने किया निलंबित

रायपुर। राजधानी में 50 लाख रुपए के चर्चित गबन मामले में नाम सामने आने के बाद कांग्रेस पार्टी ने बीरगांव नगर निगम के पार्षद ओमप्रकाश साहू को प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। पार्षद की गिरफ्तारी के बाद पार्टी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यह फैसला लिया।
50 लाख कैश लेकर फरार हुआ था ड्राइवर
खम्हारडीह थाना क्षेत्र में 25 अप्रैल को कारोबारी के ड्राइवर कृष्णा साहू द्वारा 50 लाख रुपए और कार लेकर फरार होने का मामला सामने आया था। जांच में पुलिस ने ड्राइवर समेत उसके रिश्तेदारों और सहयोगियों को मिलाकर कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें पार्षद ओमप्रकाश साहू और दुर्ग जिले के एक सरपंच भी शामिल हैं।
पार्षद पर रकम छिपाने का आरोप
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ड्राइवर के जीजा ने गबन की रकम पार्षद को सौंप दी थी। आरोप है कि पार्षद ने पुलिस से बचाने का झांसा देकर पैसे अपने पास रख लिए। उन्होंने 15 लाख रुपए की तस्वीर पुलिस को भेजी, जबकि बाकी 20 लाख रुपए छिपाकर रखने की कोशिश की, ताकि जांच को गुमराह किया जा सके। हालांकि पुलिस ने बाद में पूरी रकम बरामद कर ली।
कांग्रेस ने किया निलंबित
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ने ओमप्रकाश साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। पार्टी ने साफ किया है कि संगठन की छवि खराब करने वाले मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पार्षद की गिरफ्तारी और निलंबन के बाद स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x