लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में ले जाकर पीड़िता से बलात्कार करने वाले अरोपी को बस्तर पुलिस ने किया गिरफ़्तार


जिला-बस्तर,जगदलपुर

लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में ले जाकर पीड़िता से बलात्कार करने वाले आरोपी को बस्तर पुलिस ने किया गिरफ्तार
लामनी पार्क के पास पीड़िता को लिफ्ट दिया था आरोपी
संजय गाँधी वार्ड के रहने वाले हैं आरोपी
पूरा मामला थाना बोधघाट क्षेत्र का हैं
घटना के तुरंत बाद आरोपी को किया गया गिरफ्तार

📍 नाम आरोपी – राजू नायक पिता लछिदर उम्र 27 वर्ष निवासी संजय गाँधी वार्ड जगदलपुर

थाना बोधघाट क्षेत्र के पीड़िता थाना आकर रिपोर्ट दर्ज  करायी कि दिनांक 07.11.24 के दोपहर में लामनी पार्क घूमने गई थी, जहाँ से वापस आने के दौरान पीड़िता के पहचान वाले राजू नायक मिला जो पीड़िता को घर छोड़ देने की बात बोलकर अपने मोटर सायकल में बैठा लिया और करकापाल जंगल में ले जाकर पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर मारपीट कर पीड़िता के साथ जबरदस्ती बलात्कार किया है, पीड़िता की  रिपोर्ट तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर  पुलिस अधीक्षक, श्री शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक श्री माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक आकाश श्री श्रीमाल के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में टीम गठित कर, तत्काल कार्यवाही हेतु टीम रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा आरोपी राजू नायक पिता लछिदर नायक उम्र 27 वर्ष निवासी संजय गाँधी वार्ड जगदलपुर को हिरासत में लेकर  पूछताछ किया गया जिसके द्वारा अपराध करना कबूल करने से  61(1), 296, 115(2)  B N S  तहत गिरफ्तार कर  आरोपी को  न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है। 
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x