उड़ीसा से MP सप्लाई से पहले लाखो का गांजा जब्त, 7 गिरफ्तार

रायपुर। नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई में क्राइम एंड साइबर यूनिट को मिली सटीक मुखबिर सूचना ने पूरे अंतर्राज्यीय तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ कर दिया। सूचना थी कि थाना गंज क्षेत्र के तेलघानी नाका चेक के पास कुछ महिला और पुरुष अपने बैग में गांजा भरकर सप्लाई के लिए निकलने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) उमेश प्रसाद गुप्ता ने संयुक्त टीम को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और थाना गंज पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, मुखबिर के बताए हुलिये के आधार पर घेराबंदी की गई और 04 पुरुष, 02 महिलाएं और एक विधि के साथ संघर्षरत बालक सहित कुल 07 लोगों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। टीम ने जब उनके बैग की तलाशी ली तो हर बैग से गांजा बरामद हुआ और कुल 22.450 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया जिसकी कीमत लगभग 11,22,500 रुपये आंकी गई, पूछताछ में सामने आया कि आरोपी उड़ीसा से गांजा लाकर मध्यप्रदेश में खपाने की फिराक में थे, गिरफ्तार आरोपियों में शांतनु मलिक पिता सामंतो मलिक उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम माजामहा पंचायत परमतांगा थाना बालिगुड़ा जिला कंधमाल उड़ीसा, रोमियो मलिक पिता गणपति मलिक उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम माजामहा पंचायत परमतांगा थाना बालिगुड़ा जिला कंधमाल उड़ीसा, जुलियत मलिक पिता माकुल मलिक उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम माजामहा थाना बालिगुड़ा जिला कंधमाल उड़ीसा, राहुल मलिक पिता एबोरा मलिक उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम माजामहा थाना बालिगुड़ा जिला कंधमाल उड़ीसा, रश्मिता दीगल पति अजय दीगल उम्र 27 वर्ष निवासी कुटियापदर गुनीमुंडा थाना गुडवेला जिला बलांगीर उड़ीसा और दीपा दीगल पति स्व. मुन्ना दीगल उम्र 35 वर्ष निवासी बंगलासाही कंजामेंडी थाना नुवागांव जिला कंधमाल उड़ीसा शामिल हैं जबकि एक विधि के साथ संघर्षरत बालक भी इस तस्करी नेटवर्क में संलिप्त पाया गया, पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना गंज में नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और अब इस पूरे नेटवर्क के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगालकर सप्लाई चेन के बड़े चेहरों तक पहुंचने की कार्रवाई तेज कर दी गई है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x