युवतियों का पीछा कर कार अड़ाकर की अश्लील हरकत, “ऑपरेशन तलाश” के तहत 4 फरार आरोपीयो को किया गिरफ्तार

रायगढ़। युवतियों से छेड़खानी की सनसनीखेज वारदात में फरार घूम रहे चार आरोपियों को आखिरकार पुलिस ने ऑपरेशन “तलाश” के तहत दबोच लिया, एसएसपी शशि मोहन सिंह के सख्त निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान में महिला थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए उन आरोपियों को गिरफ्तार किया जो 9 फरवरी 2026 की रात चांदमारी रोड पर युवतियों का पीछा कर रास्ता रोककर अश्लील हरकतें कर रहे थे, घटना उस समय हुई जब पीड़िता अपनी ममेरी बहन के साथ कार से दवाई लेने रायगढ़ जा रही थी और रास्ते में कुत्तों को बिस्किट खिला रही थी तभी पीछे से ग्रैंड विटारा कार में सवार पांच युवक पहुंचे और गंदे इशारे व अशोभनीय टिप्पणियां करने लगे, युवतियां वहां से निकल गईं लेकिन आरोपी पीछा करते हुए रियापारा तिराहा चौक तक पहुंचे और उनकी कार को ओवरटेक कर सामने गाड़ी अड़ा दी, एक युवक कार से उतरा और खुद को प्रदीप पटेल बताते हुए अश्लील हरकतें करने लगा जबकि बाकी साथी लगातार अभद्रता करते रहे, घटना के बाद महिला थाना में अपराध क्रमांक 09/2026 धारा 78(2), 126(2), 79, 75(3), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में प्रयुक्त ग्रैंड विटारा कार CG13 AW 2410 को ढिमरापुर स्थित प्रदीप पटेल के घर के सामने से जब्त किया और वाहन चालक नरेन्द्र महावर को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, पूछताछ में उसने अपने साथियों के नाम उजागर किए जिसके बाद महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त के नेतृत्व में टीम ने लगातार दबिश दी और मुखबिर की सूचना पर चारों फरार आरोपी प्रदीप पटेल पिता स्वर्गीय घुराऊराम पटेल उम्र 21 वर्ष, राहुल गुप्ता पिता कृष्ण कुमार गुप्ता उम्र 21 वर्ष, कमलेश यादव पिता मोतीलाल यादव उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 9 चांदमारी भवानी स्कूल के पास थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ और संगम कुमार पिता मनोज कुमार राम उम्र 21 वर्ष निवासी मस्तागली सत्तीगुडी चौक थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ को गिरफ्तार कर लिया, सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया, इस कार्रवाई में महिला थाना और पुलिस टीम की अहम भूमिका रही और पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि महिलाओं की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा ।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x