जनपद मद की राशि से ढोड़रा पंचायत में होंगे निर्माण कार्य

जनपद उपाध्यक्ष खेलूराम साहू ने किया भूमिपूजन
अभनपुर जनपद पंचायत अभनपुर के उपाध्यक्ष खेलूराम साहू द्वारा अपनी जनपद निधि से स्वीकृत राशि से विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया।
जनपद उपाध्यक्ष श्री साहू ने साहू भवन में रंगमंच निर्माण व कांक्रीटीकरण, हनुमान मंदिर में रंगमंच, प्राथमिक सहकारी समिति में बोर खनन, शीतला मंदिर में ज्योति कक्ष निर्माण, श्मशान घाट में कांक्रीटीकरण एवं हनुमान मंदिर से सीसी रोड समेत कुल 25 लाख रुपये के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर सरपंच संतोष ध्रुव, पंच ईश्वर सिन्हा, हृदय राम साहू, उप सरपंच इंद्रकुमार साहू, राजेंद्र सिन्हा, हरिशचंद्र साहू, प्राधिकृत अधिकारी राघवेंद्र साहू, महिला पंच गंगाबाई ध्रुव, दुलारी बाई यादव, पांचो बाई साहू, एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x