करंट की चपेट में आया मजदूर, निर्माणाधीन मकान में काम के दौरान दर्दनाक मौत

कोरबा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के काशी नगर बुधवारी इलाके में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई।
घटना शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, दादर बस्ती निवासी टीकाराम यादव (28) दो मंजिला मकान में सरिया बिछाने का काम कर रहा था। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन के संपर्क में सरिया आ गया, जिससे उसे तेज करंट लगा।
करंट लगते ही टीकाराम जोरदार झटके के साथ छत से नीचे गिर गया। साथियों ने तत्काल उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई विकास यादव ने बताया कि टीकाराम रोज की तरह सुबह काम पर निकला था और यह हादसा अचानक हो गया। वहीं पिता भागीरथ यादव ने बताया कि टीकाराम परिवार का सबसे छोटा और कमाऊ सदस्य था। घर की जिम्मेदारियों के चलते उसने विवाह तक नहीं किया था। इस हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और आर्थिक संकट की स्थिति भी खड़ी हो गई है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x