बकाया वसूली में निगम सख्त: 8 दुकानों पर सीलिंग, 4 ने मौके पर भरा टैक्स

रायपुर। नगर निगम ने लंबे समय से बकाया राशि जमा नहीं करने वाले बड़े बकायादारों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। अंतिम नोटिस के बाद निगम की टीम व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में पहुंची, जहां भुगतान नहीं करने पर कई दुकानों को सील कर दिया गया।
जोन 9 के राजस्व अमले द्वारा की गई इस कार्रवाई के दौरान चार दुकानदारों ने मौके पर ही बकाया राशि जमा कर दी, जिससे निगम को कुल 80,592 रुपये की वसूली हुई। वहीं, भुगतान नहीं करने वाले आठ बकायादारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी दुकानों को सील कर दिया गया।
निगम के अनुसार इन आठ दुकानों पर कुल 3,65,510 रुपये का बकाया लंबित था। जिन प्रतिष्ठानों को सील किया गया उनमें बरखा अग्रवाल, सेलून, अभिषेक कुमार की एज शॉप, चित्रा रेखा अग्रवाल, विवेक गोयल, सरफराज खान, शेख साजिद और इंद्रमणि मिनरल इंडिया शामिल हैं।
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि बकाया कर जमा नहीं करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x