खोए मोबाइल लौटे तो लौट आई मुस्कान—रायगढ़ पुलिस का बड़ा साइबर ऑपरेशन

128 फोन रिकवर कर 25 लाख की संपत्ति लोगों के हाथों में वापस
रायगढ़।
जिन लोगों ने अपने मोबाइल खोने के बाद उम्मीद छोड़ दी थी, उनके चेहरे पर आज फिर मुस्कान लौट आई जब साइबर पुलिस ने ताबड़तोड़ तकनीकी कार्रवाई करते हुए 128 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन रिकवर कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए, पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह की मौजूदगी में यह बड़ी सफलता सामने आई जहां एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी, साइबर डीएसपी उन्नति ठाकुर और साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक अपनी टीम के साथ मौजूद रहे, इस पूरे ऑपरेशन की शुरुआत गुम मोबाइल की शिकायतों से हुई जिन्हें भारत सरकार के दूरसंचार विभाग के CEIR पोर्टल पर दर्ज किया गया, जैसे ही शिकायत दर्ज होती है मोबाइल की सिम ब्लॉक कर दी जाती है और साइबर टीम उसे ट्रैकिंग पर डाल देती है, इसके बाद टेलीकॉम कंपनियों की मदद से मोबाइल में नई एक्टिविटी मिलते ही लोकेशन ट्रेस की जाती है और पुलिस संबंधित व्यक्ति तक पहुंचकर मोबाइल को बरामद करती है, इसी रणनीति के तहत टीम ने बिहार, कोलकाता समेत कोरबा, जांजगीर और रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़, घरघोड़ा, पूंजीपथरा, तमनार, छाल और खरसिया क्षेत्रों में सक्रिय मोबाइल को चिन्हित किया और संपर्क कर वापस हासिल किया, बरामद मोबाइल में वीवो, ओप्पो, रेडमी, पोको, रियलमी, वनप्लस, सैमसंग और मोटोरोला जैसे महंगे ब्रांड शामिल हैं जिनकी कुल कीमत 25 लाख 60 हजार रुपये से ज्यादा बताई गई है, कार्यक्रम में जब लोगों को उनके मोबाइल लौटाए गए तो कई लोग भावुक हो उठे, किसी के बैंकिंग डेटा वापस मिले तो किसी की यादें, किसी ने सेल्फी लेकर खुशी जताई तो किसी ने पुलिस टीम का धन्यवाद किया, एसएसपी शशि मोहन सिंह ने साफ कहा कि मोबाइल आज सिर्फ एक डिवाइस नहीं बल्कि जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है इसलिए इसे खोना बड़ा नुकसान है और किसी दूसरे का गुम मोबाइल इस्तेमाल करना अपराध है, उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी को मोबाइल मिलता है तो तुरंत थाना या साइबर थाना में जमा करें अन्यथा ट्रैकिंग के जरिए पुलिस कार्रवाई करेगी, वहीं साइबर डीएसपी उन्नति ठाकुर ने लोगों को सलाह दी कि मोबाइल गुम होते ही तुरंत CEIR पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज करें ताकि समय रहते उसे ट्रेस किया जा सके, इस पूरी कार्रवाई में साइबर थाना प्रभारी विजय चेलक और उनकी टीम के अधिकारियों व जवानों की अहम भूमिका रही जिन्होंने तकनीकी दक्षता और तेजी से इस ऑपरेशन को सफल बनाया, यह ऑपरेशन सिर्फ मोबाइल वापसी नहीं बल्कि भरोसे की वापसी है—एक संदेश कि सतर्कता और तकनीक के साथ पुलिस अब हर खोई चीज को तलाशने की ताकत रखती है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x