पेड़ के नीचे चल रहा था गांजा का कारोबार

कांकेर। चारामा इलाके में नशे के कारोबार पर पुलिस ने ऐसा वार किया कि पेड़ के नीचे छिपाकर रखा गया पूरा खेल एक झटके में खत्म हो गया और आदतन अपराधी सीधे पुलिस के शिकंजे में आ गया, 22 अप्रैल को थाना चारामा पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि ग्राम नाकापारा निवासी एक युवक जैसाकर्रा गांव में महुआ पेड़ के नीचे सफेद कपड़े के थैले में गांजा रखकर बिक्री कर रहा है, सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू और दिनेश सिन्हा के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी मोहसीन खान के पर्यवेक्षण में टीम तैयार की गई और मौके पर योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर दबिश दी गई, मौके पर मौजूद संदिग्ध युवक से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम गुलाब सिन्हा पिता सुरेश सिन्हा उम्र 30 वर्ष निवासी नाकापारा चारामा बताया, तलाशी के दौरान उसके कब्जे से सफेद कपड़े के थैले में प्लास्टिक झिल्ली में रखा हुआ 01 किलो 30 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ जिसकी कीमत करीब 51 हजार 500 रुपये आंकी गई, पुलिस ने तत्काल आरोपी के खिलाफ धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया, जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी कोई सामान्य व्यक्ति नहीं बल्कि आदतन अपराधी है जिसके खिलाफ पहले से जुआ एक्ट, मारपीट, छेड़छाड़, एससी/एसटी एक्ट, बलात्कार जैसे गंभीर मामलों सहित कई अपराध दर्ज हैं, 2015 से लेकर 2026 तक उसके खिलाफ लगातार केस दर्ज होते रहे हैं जिससे उसके आपराधिक इतिहास की गंभीरता साफ झलकती है, इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर, निरीक्षक यशवंत श्याम, उप निरीक्षक सोनराज सूर्यवंशी, सउनि हेमसागर बरिहा, टीकम दास सोने, भकेश पटेल और आरक्षक रामरतन निषाद, तरुण सिन्हा सहित टीम की सक्रिय भूमिका रही, पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उजियारा अभियान के तहत ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, कांकेर पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत हेल्पलाइन नंबर 9479155125 पर दें,

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x