DRG जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर से एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहाँ कोतवाली थाना क्षेत्र में डीआरजी के एक जवान ने अपनी ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक जवान की पहचान दिलीप तेलम के रूप में हुई है, जो रक्षित केंद्र में आरक्षक के पद पर तैनात थे। जानकारी के मुताबिक, यह घटना सोमवार रात उस वक्त हुई जब जवान थाने के गेट के सामने अपनी बाइक पर बैठा था। गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे अन्य जवानों ने उसे लहूलुहान हालत में पाया, जिसके बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया। शुरुआती जांच में इस आत्मघाती कदम के पीछे पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x