शासकीय घास भूमि से हटाया गया अवैध कब्जा : सड्डू में 1.5 एकड़ भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त

कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व अमले ने की कार्रवाई
रायपुर।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रायपुर नंदकुमार चौबे के मार्गदर्शन में आज तहसील रायपुर अंतर्गत ग्राम सड्डू में शासकीय भूमि से अवैध कब्जा हटाया गया।
राजस्व पटवारी हल्का नम्बर-44, ग्राम सड्डू स्थित शासकीय घास भूमि खसरा नम्बर 8/1 और 8/2 की 1.5 एकड़ भूमि पर अनावेदक चंद्रशेखर यादव, पिता हीरा सिंह यादव द्वारा अवैध कब्जा किया गया था। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर उक्त भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।
इस कार्रवाई के दौरान तहसीलदार राममूर्ति दीवान, नायब तहसीलदार सौरभ कश्यप, राजस्व निरीक्षक, पटवारी और नगर निगम की टीम उपस्थित रही।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x