रेत माफियाओं और लोहा चोरों के वाहनों ने निकाला सड़क का कचूमर

ओवर लोडेड गाड़ियों की वजह से सड़क की दुर्गति =
बकावंड।
विकासखंड के दर्जनों गांव से होकर गुजर कर जगदलपुर से ओड़िशा को जोड़ने वाली सड़क रेत माफियाओं के ओवर लोडेड ट्रकों, डंपरों और टिप्परों की वजह से बुरी तरह खस्ताहाल हो गई है। सड़क की दुर्दशा ग्रामीणों के लिए परेशानी की वजह बन गई है।
यह सड़क नगरनार स्टील प्लांट, विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत बनियागांव के आश्रित ग्राम बेलगांव से होती हुई उड़ीसा सीमा पर समाप्त होती है। ओड़िशा और जिला मुख्यालय जगदलपुर जाने के लिए यही सड़क सबसे महत्वपूर्ण है। फिर भी लोक निर्माण विभाग के अधिकारी इस ओर जरा भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। सड़क से गुजरने वाली भारी वाहन हाइवा और ट्रक जब तीस से ज्यादा टन का बोझ लेकर गुजरते हैं। इन वाहनों के दबाव से सड़क का कचूमर निकल गया है। सड़क जगह जगह से टूट फूट गई है। रेत माफियाओं के ट्रक और नगरनार स्टील प्लांट से निकलने वाले लोहा चोरी करने वालों के वाहन इसी मार्ग से गुजरते हैं।. इन्ही अवैध वाहनों ने सड़क का बेड़ागर्क कर डाला है।निर्माण एजेंसी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक इस सड़क का सुधार नहीं हो पा रहा है।
बकावंड ब्लॉक के तारापुर, बनियागांव, बेलगांव से निकलने वाले रेत से भरे हैवी ट्रक टिप्पर से सड़क की दुर्दशा हो गई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ओवरलोड ट्रकों पर तुरंत रोक लगाने और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जनप्रतिनिधि ध्यान दें तो तत्काल कार्रवाई हो सकती है। अभी ध्यान न देने की वजह से आम जनता परेशान है। ग्रामीणों का कहना है कि बकावंड एसडीएम और लोक निर्माण विभाग को मौके का निरीक्षण करके सड़क मरम्मत का प्रस्ताव भेजना चाहिए। साथ ही परिवहन विभाग को ओवरलोड वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में सड़क फिर से खराब न हो।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x