राखड़ ईंट फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, मशीन के चपेट में आने महिला मजदूर की मौत

कोरबा। कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। परिवार की जिम्मेदारी उठाने फैक्ट्री पहुंची महिला मजदूर की ईंट बनाने वाली मशीन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद मृतिका के परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं उसका नाबालिग बेटा मां के साए से वंचित हो गया।
जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार दोपहर करीब 3 बजे प्रेम एंटरप्राइजेज राखड़ ईंट फैक्ट्री में हुई। फैक्ट्री में उस समय चार से पांच मजदूर काम कर रहे थे। मृतिका बिछनी बाई (26 वर्ष) लंबे समय बाद उसी दिन काम पर लौटी थी। बताया जा रहा है कि वह चालू मशीन की सफाई कर रही थी, तभी अचानक मशीन का लीवर नीचे गिर गया और वह उसकी चपेट में आ गई। मशीन में दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की खबर मिलते ही फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने शव उठाने से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि मृतिका के परिवार को उचित मुआवजा और सहायता मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई होने दी जाएगी।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x