धमतरी। शहर में बुधवार तड़के एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। रात्रि गश्त के दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने पुलिसकर्मियों की मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कोतवाली थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक विजय बैरागी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद नगर सैनिक दिलीप पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
घायल नगर सैनिक को नाजुक हालत में रायपुर रेफर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 3:30 बजे प्रधान आरक्षक विजय बैरागी और नगर सैनिक दिलीप पांडे अपनी सरकारी ड्यूटी के तहत रात्रि गश्त पर थे। जैसे ही वे सिहावा चौक के पास ‘संजय आट्र्सÓ के समीप पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन (क्रमांक:CG05 0232 हिन्द ट्रांसपोर्ट) ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के वक्त मोटरसाइकिल नगर सैनिक दिलीप पांडे चला रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी भयानक थी कि पिकअप चालक बाइक को करीब 100 मीटर की दूरी तक घसीटते हुए ले गया। इस दर्दनाक टक्कर के कारण प्रधान आरक्षक विजय बैरागी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
पुलिसकर्मियों को पिकअप ने रौंदा, हेड कांस्टेबल की मौत






