सुशासन तिहार के तहत शिविर में समस्याओं का त्वरित निराकरण

नागरिकों को मिला योजनाओं का लाभ
जगदलपुर।
सुशासन तिहार के तहत डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार टाउन हॉल में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया। विभिन्न वार्डों के नागरिकों को शासन की योजनाओं का लाभ भी मिला।
शिविर में मोतीलाल नेहरू वार्ड, पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड, दंतेश्वरी वार्ड, राजेंद्र नगर, गांधी नगर, गंगानगर, जवाहर नगर एवं शांतिनगर वार्ड के नागरिक शामिल हुए। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों की समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया गया। राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड सहित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को प्रदान किया गया। इसके साथ ही मेधावी छात्राओं का सम्मान किया गया तथा उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। वहीं विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा आमजनों की समस्याएं सुनकर त्वरित समाधान की प्रक्रिया सुनिश्चित की गई। सुशासन तिहार के अंतर्गत स्वच्छता महाअभियान 2026 के तहत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, व्यापारी संगठनों, स्कूल विभाग, स्वास्थ्य विभाग, स्कूलों के प्राचार्यों तथा स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के दौरान आमजन को स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 की विस्तृत जानकारी दी गई। उपस्थित नागरिकों को स्वच्छता शपथ दिलाकर शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण अनुकूल बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया।
महापौर संजय पांडेय एवं सभी जनप्रतिनिधियों ने लोगों को कचरे का चार प्रकार से पृथक्करण करने के लिए प्रेरित किया। इसमें गीला कचरा, सूखा कचरा, घरेलू हानिकारक कचरा एवं सैनिटरी वेस्ट को अलग-अलग रखने की जानकारी दी गई। बताया गया कि कचरे का सही पृथक्करण स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं बेहतर स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।
शिक्षा विभाग को विद्यालय परिसर में सभी प्रकार के कचरों हेतु अलग-अलग डस्टबिन की व्यवस्था सुनिश्चित करने, शौचालयों की नियमित साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल व्यवस्था एवं परिसर की स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए स्वच्छता शपथ एवं विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों के आयोजन पर भी जोर दिया गया।
अंत में उपस्थित सभी नागरिकों एवं संस्थाओं से अपील की गई कि वे स्वच्छता नियमों का पालन करते हुए अपने घर, संस्थान एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ बनाए रखने में सक्रिय सहभागिता निभाएं।
इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य लक्ष्मण झा, निर्मल पाणिग्रही, त्रिवेणी रंधारी, संजय विश्वकर्मा, नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, पार्षद आशा साहू, उर्मिला यादव, माया नायक, ज्योस्टिन भवानी, माधवी मंडल, अशोक पांडे, राजेश गुप्ता, सुधा परमार, बी. रामकुमार सहित निगम अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x