कार की छत पर युवती बैठाकर स्टंट, बिलासपुर में आर्टिका चालक पर पुलिस का शिकंजा

बिलासपुर। “रात के अंधेरे में सड़क पर मौत का लाइव स्टंट चल रहा था, तेज रफ्तार आर्टिका कार की छत पर युवती बैठी थी और नीचे सड़क पर गुजर रहे लोग दहशत में थे, लेकिन कुछ ही घंटों में यह सनक पुलिस केस में बदल गई।” बिलासपुर जिले के थाना कोनी क्षेत्र में चलती कार पर खतरनाक स्टंटबाजी का मामला सामने आया है, जहां आर्टिका कार क्रमांक CG 10 CD 1416 का चालक तेज रफ्तार में वाहन दौड़ाते हुए कार की छत पर युवती को बैठाकर सड़क पर जानलेवा करतब कर रहा था। घटना 24 मई 2026 की रात करीब 11:10 बजे से 25 मई की रात 12:30 बजे के बीच मौहारपारा निरतू रतनपुर रायपुर रोड की बताई जा रही है। शिकायतकर्ता धर्मेंद्र सूर्यवंशी निवासी सेंदरी ने थाना कोनी पहुंचकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद कोनी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी चालक सार्वजनिक सड़क पर बेहद लापरवाही और खतरनाक तरीके से वाहन चला रहा था, जिससे कार की छत पर बैठी युवती की जान जोखिम में पड़ गई थी। साथ ही सड़क पर गुजर रहे अन्य वाहन चालक और राहगीर भी बड़े हादसे का शिकार हो सकते थे। मामले में थाना कोनी पुलिस ने अपराध क्रमांक 263/2026 दर्ज कर आरोपी चालक के खिलाफ धारा 281 बीएनएस और 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध कायम किया है। फिलहाल आरोपी चालक की पहचान, पता और अन्य विस्तृत जानकारी पुलिस जांच के दौरान जुटाई जा रही है तथा मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है। बहरहाल, सोशल मीडिया रील और दिखावे की सनक अब सड़कों को स्टंट जोन में बदल रही है, लेकिन बिलासपुर पुलिस ने साफ कर दिया है कि जान से खिलवाड़ करने वालों पर अब सीधा कानूनी शिकंजा कसेगा।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x