IPL सट्टेबाजी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 युवक गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जिले में आईपीएल क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाने वालों के खिलाफ जांजगीर-चांपा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में जिले में जुआ और सट्टा गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में साइबर टीम, थाना जांजगीर और थाना चांपा पुलिस को सूचना मिली कि आईपीएल मैच में हार-जीत पर रुपये का दांव लगाकर सट्टा संचालित किया जा रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नरेश धीवर (25 वर्ष), निवासी घूरकोट, थाना जांजगीर तथा रितिक देवांगन (22 वर्ष), निवासी देवांगन मोहल्ला, थाना चांपा के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे जुआ और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों से दूर रहें तथा ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध सट्टा कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
इस कार्रवाई में साइबर सेल जांजगीर, थाना चांपा एवं थाना जांजगीर की टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों की मुख्य भूमिका रही।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x