रायपुर। छत्तीसगढ़ सर्व पिछड़ा वर्ग समाज का प्रदेश स्तरीय संगठन विस्तार और समाज की प्रमुख मांगों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को रायपुर के चंद्राकर समाज भवन, डंगनिया में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष जगन्नाथ साहू ने की।
बैठक की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर की गई। इसमें साहू, यादव, निषाद, देवांगन, विश्वकर्मा, कुर्मी, धीवर, चन्द्राकर, योगी, मानिकपुरी, सिन्हा, पटेल-मरार सहित पिछड़ा वर्ग के विभिन्न समाजों के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष और सैकड़ों पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक के मुख्य निर्णय
पूरे प्रदेश में ‘एक प्रदेश – एक संगठन’ की अवधारणा पर काम होगा।
जिन जिलों में संगठन नहीं है, वहां स्थानीय समाज प्रमुखों की मौजूदगी में जल्द विस्तार किया जाएगा।
सरगुजा और बस्तर संभाग में पिछड़ा वर्ग के राजनीतिक प्रतिनिधित्व को बढ़ाने पर विशेष रणनीति बनेगी।
जातिगत जनगणना और आरक्षण के मुद्दे पर संयुक्त ज्ञापन तैयार करने पर सहमति।
नई जिम्मेदारियां
बैठक में संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश संरक्षक मंडल और नई कार्यकारिणी घोषित की गई।
प्रदेश संरक्षक (12): दिनेश चन्द्राकर, राजेन्द्र नायक, टहलराम साहू, शान्तनु साहू, मनीष योगी, प्रदीप देवांगन, धनीराम विश्वकर्मा, सालिक राम यादव, आनंद निषाद, चन्द्रभूषण वर्मा, मोहन दास मानिकपुरी, बसंत सिन्हा।
प्रदेश महामंत्री: नरेश राजवाड़े
प्रदेश उपाध्यक्ष: पवन धीवर, मनोहर निषाद, पवन साहू, जागेश्वर सिंह ठाकुर, रवि देवांगन, धरमदास साहू
संभागीय अध्यक्ष: नवीन जायसवाल (सरगुजा), प्रवीण साहू (रायपुर), श्याम कार्तिक जायसवाल (बिलासपुर), महेन्द्र साहू (दुर्ग)
युवा प्रकोष्ठ: अध्यक्ष – कोमल निषाद, महामंत्री – रामकरण सिन्हा। उपाध्यक्ष – मोहनसिंह ठाकुर, लक्की यादव, ललित साहू, तुलसीराम नाग, जतीन अठभैया
महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष: श्रीमती भगवती महेंद्र गजेंद्र
बैठक में दंतेवाड़ा, जगदलपुर, सुकमा, बीजापुर, कोंडागांव, कांकेर, महासमुंद, गरियाबंद सहित प्रदेश भर से पदाधिकारी उपस्थित रहे।






