रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे एवं आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 9 स्वास्थ्य विभाग द्वारा जोन क्षेत्र के अंतर्गत महात्मा गाँधी वार्ड क्रमांक 8 क्षेत्र में जलभराव क्षेत्र में डेकथलान के समीप मार्ग में नाले पर कब्जा जमाकर निर्मित अवैध पाटा जेसीबी मशीन की सहायता से तोडऩे एवं सफाई में आ रही बाधा को हटाने की कार्रवाई जोन 9 जोन कमिश्नर राकेश शर्मा के मार्गनिर्देशन एवं कार्यपालन अभियंता शरद ध्रुव, जोन स्वास्थ्य अधिकारी बारोन बंजारे, उमेश नामदेव, स्वच्छता निरीक्षक भोला तिवारी की उपस्थिति में की गयी.नाले पर निर्मित अवैध पाटे को हटाने से गंदे पानी की निकासी का प्रबंधन सुगम बनेगा एवं बारिश में क्षेत्र में जलभराव की समस्या नहीं आएगी.नगर निगम जोन 9 स्वास्थ्य विभाग द्वारा नाले पर निर्मित अवैध पाटा तोडऩे के पश्चात नाले की सफाई करवाई एवं जलनिकास सुगम बनाया गया।
डेकथलान के समीप मार्ग में नाले पर निर्मित अवैध पाटे को जलभराव की समस्या दूर करने तोड़ा, सफाई करवाई गई






