12 साल की बेटी से पिता ने किया दुष्कर्म

बालोद। बालोद जिले गुंडरदेही थाना क्षेत्र में एक पिता के द्वारा अपनी ही 12 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला बालोद जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र का है। पीडि़त बच्ची अपनी मां के साथ थाने पहुंची और अपने पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में नाबालिग ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बिना देरी किए अपराध दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया गया। पुलिस अब मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x