शिनाख्त के लिए पुलिस ने जारी किया इश्तहार
राजनांदगांव। राजनांदगांव शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लखोली खार स्थित गोविंद नगर के सामने खेत में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में युवक की मौत खेत में डूबने से होना सामने आया है।
पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच है। 25 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 1:40 बजे उसका शव खेत में मिला। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस ने शव को पेंड्री मेडिकल कॉलेज के शवगृह में सुरक्षित रखवाया है। कोतवाली पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मृतक की पहचान या उसके परिजनों के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल थाना कोतवाली, राजनांदगांव को सूचित करें, ताकि शव की शिनाख्त कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके।
खेत में डूबने से अज्ञात युवक की मौत






