नशीली दवाओं के साथ युवक गिरफ्तार


जगदलपुर । कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को बैला बाजार निवासी आरोपित भोला बघेल निवासी दंतेश्वरी वार्ड हिना किराना स्टोर्स के सामने क़ो प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार किया है. उक्त नशीली दवाएं वह ग्राहक को बेचने के फिराक में था. पुलिस ने आरोपित को जेल भेजा है. जब्त दवा की कीमत ₹50000 बताई गई है. ज्ञात हो कि थाना कोतवाली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति दलपत सागर सुलभ के पास आर्मी वाली टी शर्ट पहन कर खड़ा है. वह अवैध रूप से नशीली कैप्सूल बिक्री करने की तैयारी में है. सूचना पर थाना प्रभारी कोतवाली लीलाधर राठौर के नेतृत्व में टीम मौके पर रवाना हुई. टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा गया. उससे पूछताछ करने पर उसने अपना नाम भोला बघेल पिता रामचंद बघेल के रूप में हुई. उसके कब्जे से प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुआ. आरोपित पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल दाखिल किया गया. कार्रवाई में निरीक्षक लीलाधर राठौर समेत, उप निरीक्षक अरुण मरकाम, प्र .उपनि भूपेंद्र पैकरा, सउनि बिजेन्द्र सिंह,प्र.आर. – विनोद चांदने ,आरक्षक – तामेश्वर चंद्राकर ,बलराम कश्यप, भीम , त्रिनाथ कश्यप की भूमिका रही.

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x