62 लाख रुपये का गांजा जब्त, कर्नाटक के 3 तस्कर गिरफ्तार

सुकमा। सूखे नशे की अंतर्राज्यीय तस्करी के खिलाफ सुकमा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एर्राबोर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 62.63 लाख रुपये मूल्य का 68 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। मामले में कर्नाटक के बीदर जिले के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो स्विफ्ट कारें, फर्जी नंबर प्लेट, मोबाइल फोन, नकदी और अन्य दस्तावेज भी बरामद किए हैं।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से दो सफेद रंग की कारों में अवैध गांजा ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर एर्राबोर बाजार के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर घेराबंदी कर दोनों वाहनों को रोका गया। तलाशी के दौरान वाहनों से 50 पैकेट गांजा बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 68 किलोग्राम पाया गया। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 62 लाख 63 हजार 100 रुपये बताई गई है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोहेल खान, अब्दुल अदील और आकाश गौड़, सभी निवासी जिला बीदर (कर्नाटक), के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b)(ii)(C) और 29 तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(2) और 340 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
सुकमा पुलिस अब इस अंतर्राज्यीय तस्करी नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर आने वाले दिनों में इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क का भी खुलासा हो सकता है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x