रात दो बजे धधकी शराब दुकान, लाखों का स्टॉक जलकर राख, शॉर्ट सर्किट की आशंका

बिलासपुर। शहर के व्यापार विहार स्थित अंग्रेजी शराब दुकान में रविवार देर रात भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग की ऊंची लपटें और धुएं का घना गुबार दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए. सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. दमकल की दो गाड़यिों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग रात करीब दो बजे लगी. कुछ ही देर में दुकान के भीतर रखा शराब का स्टॉक, फर्नीचर और अन्य सामग्री आग की चपेट में आ गई. अधिकांश सामान जलकर राख हो गया. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. पुलिस के अनुसार सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों के साथ राहत कार्य शुरू कराया गया.
प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है. पुलिस ने बताया कि अभी तक शराब दुकान के प्रबंधन की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. आग से हुए नुकसान का आकलन संबंधित विभाग और आबकारी विभाग द्वारा किया जाएगा. जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक नुकसान और आग लगने के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी. पुलिस ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं तथा फॉरेंसिक एवं तकनीकी जांच भी कराई जाएगी.
देर रात आग लगने के बाद धुआं आसपास के क्षेत्रों में फैल गया, जिससे लोग घबरा गए. सुरक्षा की दृष्टि से व्यापार विहार और आसपास के कुछ इलाकों की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद कर दी गई. आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की गई. आग की चपेट में आने से दुकान में रखा शराब का स्टॉक, फर्नीचर और अन्य सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया. नुकसान का अंतिम आकलन जांच और विभागीय सर्वे के बाद किया जाएगा.
घटना के बाद यह सवाल भी उठ रहा है कि आग केवल दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई साजिश है. फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे. तारबाहर टीआई रविंद्र अनंत ने बताया कि रात करीब दो बजे आग लगने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची. दमकल की दो गाडिय़ों ने लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत होता है, लेकिन मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x