ASI ने तमाचा जड़ा, थाने में हुआ हंगामा, सस्पेंड की कार्रवाई

बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाने में पहुंचे प्रार्थी को जल्दी जांच रिपोर्ट देने के लिए कहना महंगा पड़ गया। बौखलाए एएसआई ने प्रार्थी को ही 15 से 20 तमाचे जड़ दिए। मामले में एसएसपी ने एएसआई को निलंबित कर दिया है,वही मारपीट करने पर एएसआई के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीडि़त विनोद जायसवाल निवासी बनियापारा रतनपुर अपने पूर्व में लगाए गए परिवाद की जानकारी लेने के लिए 12 अप्रैल 2026 को दोपहर लगभग 2 से 3 बजे के बीच थाना रतनपुर पहुंचे थे। पीडि़त का आरोप है कि उन्होंने अपने परिवाद की प्रगति और उसे न्यायालय में प्रेषित न किए जाने को लेकर जानकारी मांगी, जिस पर एएसआई दिनेश तिवारी नाराज हो गए। पीडि़त विनोद जायसवाल के अनुसार, एएसआई ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और थप्पड़ों से मारपीट की। आरोप है कि उन्हें लगभग 15 से 20 थप्पड़ मारे गए। इस दौरान थाना परिसर में अन्य स्टाफ भी मौजूद थे। एएसआई ने मारपीट के दौरान धमकी देते हुए कहा कि तू कितना बड़ा नेता है, तेरा सब नेतागिरी निकाल दूंगा, तुझे जेल भिजवा दूंगा। रतनपुर थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस अंशिका जैन को घटना की जानकारी लगने पर उन्होंने पूरे मामले से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रजनेश सिंह को अवगत करवाया। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के आदेश जारी किए हैं। साथ ही संबंधित एएसआई दिनेश तिवारी को निलंबित कर दिया गया है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x