CG में बोर्ड परीक्षा शुरू: पढ़ाई में बाधा रोकने 29 अप्रैल तक लाउडस्पीकर बंद, कलेक्टर का आदेश

गरियाबंद – छत्तीसगढ़ में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत के साथ ही प्रशासन सख्त हो गया है। छात्रों की तैयारी प्रभावित न हो, इसके लिए गरियाबंद कलेक्टर भगवान सिंह उईके ने जिलेभर में ध्वनि विस्तारक यंत्रों (लाउडस्पीकर) के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश 20 फरवरी से 29 अप्रैल तक लागू रहेगा।

कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 की धारा 18 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए यह निर्देश जारी किया है। हालांकि आपात स्थिति या शासकीय कार्य होने पर एसडीएम की अनुमति से उपयोग की छूट रहेगी।

पुलिस की अपील: नियम मानें, कार्रवाई से बचें

शादी-समारोह के सीजन में प्रतिबंध लागू कराना पुलिस के लिए चुनौती बन सकता है। देवभोग थाना प्रभारी फैजुल शाह हुदा ने नागरिकों से अपील की है कि छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए स्वेच्छा से नियमों का पालन करें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।

जिले में 13,311 छात्र दे रहे परीक्षा

शिक्षा विभाग के अनुसार जिले में कुल 13,311 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं —

  • 10वीं में पंजीयन: 7,804 (पहले दिन 45 अनुपस्थित)
  • 12वीं में पंजीयन: 5,507

पहले दिन 12वीं में भौतिकी व भूगोल विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए केंद्राध्यक्षों और पर्यवेक्षकों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं तथा औचक निरीक्षण हेतु उड़नदस्ता दल गठित किए गए हैं।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x