हेलीपैड पर आमजनों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जिला मुख्यालय जशपुर पहुंचे। पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर आमजनों सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं प्रबल प्रताप सिंह जूदेव भी पहुंचे। हेलीपैड पर जनजाति सदस्यों ने आदिवासी नृत्य प्रस्तुत कर मुख्यमंत्री सहित अतिथियों का स्वागत किया।
इस दौरान विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव, सरगुजा संभाग के कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा, पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेंद सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगणों ने पुष्प गुच्छ भेंटकर भव्य स्वागत किया।
CM विष्णुदेव साय का हुआ जशपुर आगमन






