CM पहुंचे बगिया, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और कृषि मंत्री नेताम भी साथ पहुंचे

हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने किया आत्मीय स्वागत
जशपुरनगर।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ग्राम बगिया, विकासखंड कांसाबेल पहुंचे। उनके साथ केंद्रीय आवासन एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री तोखन साहू तथा कृषि मंत्री रामविचार नेताम भी आए हैं। हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों के द्वारा मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों का आत्मीय स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, आईजी दीपक कुमार झा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, वनमंडलाधिकारी शशि कुमार, अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण शामिल रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x