PM मोदी का संबोधन, BJP कार्यालय में जुटे कार्यकर्ता

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन के दौरान राजधानी रायपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव पार्टी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। इस अवसर पर मंत्री खुशवंत साहेब, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी और कॉमरेड डॉ. नवीन मार्कंडेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक साथ बैठकर प्रधानमंत्री के विचारों को सुना और कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता दिखाई।
भाजपा कार्यालय में आयोजित इस सामूहिक श्रवण कार्यक्रम के दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x