अघोषित बिजली कटौती के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, ट्रांसफार्मर की पूजा कर जताया विरोध

रायपुर। राजधानी रायपुर में अघोषित बिजली कटौती, महंगी बिजली दरों और लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर कांग्रेस ने रविवार को अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ट्रांसफार्मर की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ट्रांसफार्मर की पूजा की। इस अवसर पर विकास उपाध्याय ने प्रतीकात्मक रूप से बिजली बिल कम आने और प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती समाप्त होने की कामना की।
कांग्रेस का आरोप है कि प्रदेशभर में लगातार अघोषित बिजली कटौती से आम जनता परेशान है। साथ ही महंगी बिजली दरों, लो-वोल्टेज की समस्या और सोलर पैनल से उत्पादित बिजली की खरीदी दर कम किए जाने से उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि बिजली व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं किया गया तो पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर आगे भी आंदोलन जारी रखेगी। वहीं, इस प्रदर्शन ने राजधानी में लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x