अचानक पेट में दर्द हुआ और हो गई भाई-बहन की मौत, पुलिस जांच में जुटी

कोंडागांव। जिले में भाई-बहन की रहस्यमयी मौत से हर कोई हैरान में पड़ गया है। दरअसल गांव के एक परिवार के तीन लोगों की एक साथ तबीयत खराब हुई थी। एक तो ठीक हो गई, लेकिन दो ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
घटना कोंडागांव जिले के बड़े राजपुर तहसील के ग्राम पंचायत किबड़ा की है। शोरी परिवार की बेटी कलेश्वरी शोरी 17 वर्ष, चेतन शोरी 14 वर्ष, छोटी बहन कुमारी चिंता शोरी 12 वर्ष की तबीयत अचानक खराब हो गई। तीनों के पेट में दर्द और दस्त शुरू हुआ, जिसके बाद तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल कोंडागांव लाया गया। छोटी बहन चिंता की तबीयत में सुधार होने के बाद उसे घर भेज दिया गया। वहीं, चेतन व बहन कलेश्वरी की तबीयत और बिगडऩे लगी, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए अन्य अस्पताल लाया गया। उपचार के दौरान कलेश्वरी शोरी की मौत हो गई। कुछ ही घंटो में भाई चेतन ने भी दम तोड़ दिया। एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है, वहीं, परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के दो लोगों की मौत से गांव में सनसनी है। ग्रामीण घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे। सभी हैरान है एक हंसता-खेलता परिवार अचानक कैसे टूट गया। परिवार में ऐसा क्या हुआ कि एक साथ तीन लोगों की तबीयत बिगड़ गई और दो की मौत हो गई। माना जा रहा है कि परिवार के लोगों ने गलती से किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। फिलहाल, मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस की टीम मामले में आगे की जांच कार्रवाई कर रही है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x