अनियंत्रित हाइवा 20 फीट गहरे नाले में गिरा, बाल-बाल बचा चालक

कोरबा। जिले के इमलीडुग्गू बाईपास मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब 20 फीट गहरे नाले में जा गिरा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन चलाते समय चालक को नींद की झपकी आने से हादसा हुआ।
दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि हादसे में चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वह बाल-बाल बच गया। घटना के बाद कुछ समय के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। यह हादसा लंबी दूरी तय करने वाले भारी वाहनों के चालकों में थकान और नींद की समस्या को एक बार फिर उजागर करता है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x