रायगढ़। एक मामूली कहासुनी ने पूरे परिवार को तबाह कर दिया। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के मुड़ाटिकरा मोहल्ले में शनिवार दोपहर शराब के नशे में लाल एक व्यक्ति ने अपने ही डंडे से बुजुर्ग मां की निर्मम हत्या कर दी और बीच-बचाव करने आई अपनी 9 वर्षीय मासूम बेटी को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया।
मृतिका की पहचान 70 वर्षीय मिरीना लकड़ा के रूप में हुई है। आरोपी संदीप लकड़ा अपनी बड़ी बेटी के इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड लेने घर आया था। घर पहुंचते ही शराब के नशे में उसकी मां से झड़प हो गई। गुस्से में आकर संदीप ने डंडे से अपनी मां पर जमकर हमला बोल दिया। जब शोर सुनकर उनकी 9 वर्षीय नातिन अगस्तिना लकड़ा बचाव के लिए बाहर आई, तो आरोपी ने तैश में आकर उस पर भी डंडे से लगातार प्रहार कर दिए। दोनों को गंभीर हालत में छोड़कर संदीप मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हत्यारे को पकडऩे और ठोस सबूत जुटाने के लिए स्निफर डॉग ‘रूबीÓ को बुलाया गया। रूबी ने घटनास्थल पर गंध ली और बिना रुके गांव की बस्ती की ओर दौड़ लगाई। रूबी सीधे ‘बादल किराना दुकानÓ के पास जाकर रुक गई और खास सुराग दिए। पूछताछ में पता चला कि संदीप हत्या के तुरंत बाद इसी दुकान पर आया था और कुछ सामान लेकर रायगढ़ भागने की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने तुरंत दुकान को घेर लिया और आरोपी संदीप लकड़ा को हिरासत में ले लिया। 9 वर्षीय अगस्तिना लकड़ा को गंभीर हालत में रायगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। मृतिका का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले में हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।
कलयुगी पुत्र ने की मां की हत्या, मासूम बेटी को भी किया घायल, स्निफर डॉग की मदद से हुआ खुलासा






