केंद्रीय विद्यालय के लिए कांग्रेस की पहल तेज

राजयसभा सदस्य फुलोदेवी नेताम से मिले कांग्रेस के नेता
दल्ली राजहरा।
लौह अयस्क नगरी दल्ली राजहरा में प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय आरंभ करवाने ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रतिराम कोसमा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने राज्यसभा सांसद फुलोदेवी नेताम से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।
दल्ली राजहरा नगर के आम नागरिक वर्षो से नगर में केंद्रीय विद्यालय आरंभ करने की लगातार मांग करते आ रहे हैं, जिस पर खाली आश्वासन मिलता रहा है। इस दौरान राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने व डौंदडी लोहारा की विधायक अनिला भेड़िया के महिला एवं बाल विकास कल्याण मंत्री बनने के बाद उनके लगातार प्रयासों से केंद्र सरकार ने यहां पर केंद्रीय विद्यालय खोलने की स्वीकृति दी थी, लेकिन वर्तमान में तथाकथित ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष बित जाने के बाद भी केन्द्रीय विद्यालय आरंभ होने की प्रक्रिया रुकी हुई है और स्थानीय भाजपा के नेता महज श्रेय लेने की राजनीति करते आ रहे हैं।नगर की आम जनता की बहुप्रतीक्षित मांग व इस मांग पर भाजपा सरकार और उनके नेताओं के खोखले वादों से परे जाकर ब्लाक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के अध्यक्ष रतिराम कोसमा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल द्वारा रायपुर में नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद फुलोदेवी नेताम से मुलाकात कर केंद्रीय विद्यालय अविलंब आरंभ करवाने हेतु उन्हें दल्ली राजहरा की जनता की तरफ से एक मांग पत्र सौंपा गया। उनसे निवेदन किया गया कि जल्द से जल्द केंद्रीय विद्यालय की सारी औपचारिकताएं पूर्ण करवाने सकारात्मक पहल करें जिससे अगले शैक्षणिक सत्र से यहां के नागरिकों की बहुप्रतीक्षित मांग धरातल पर साकार हो सके। सांसद फुलोदेवी नेताम ने दल्ली राजहरा में केंद्रीय विद्यालय को शीघ्र आरंभ करवाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में दल्ली राजहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रतिराम कोसमा, नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रवि जायसवाल, युवराज साहू मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह, पार्षद सुमरित उर्वशा, प्राची सिंहा, अनिता सोनवानी, पावेंद्र कोडप्पा, लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, कृष्ण यादव, अनूप बामेश्वर, विजय नोन्हारे आदि शामिल थे। कांग्रेसजनों ने कहा कि दल्ली राजहरा में केंद्रीय विद्यालय खोले जाने से इस क्षेत्र के होनहार बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी और शिक्षा के स्तर में भी सुधार होगा दल्ली राजहरा में केंद्रीय विद्यालय खोला जाना अत्यंत आवश्यक है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x