चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार

रायपुर। सिविल लाइन इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक हाथ में धारदार चाकू लेकर गली में खुलेआम लोगों को डराने और धमकाने लगा लेकिन इससे पहले कि यह दहशत किसी बड़ी घटना में बदलती, पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और सिविल लाइन थाना की संयुक्त टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके से धर दबोचा, यह पूरी घटना 30 अप्रैल 2026 की है जब न्यू शांति नगर स्थित दलजीत अपार्टमेंट के पास आम गली में आरोपी सावन बघेल हाथ में चाकू लहराते हुए लोगों को भयभीत कर रहा था, इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन चुका था और स्थानीय लोग सहमे हुए थे, इसी बीच पुलिस को सूचना मिली और बिना समय गंवाए टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को काबू में लिया, तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अवैध रूप से रखा गया एक धारदार चाकू बरामद किया गया, गिरफ्तार आरोपी की पहचान सावन बघेल पिता खीर सिंधु बघेल उम्र 19 वर्ष निवासी दिनेश किराना दुकान के पास गांधी नगर थाना खम्हारडीह रायपुर के रूप में हुई है, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 248/26 दर्ज करते हुए धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला कायम किया और उसे गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है, यह कार्रवाई साफ संकेत देती है कि रायपुर पुलिस कमिश्नरेट असामाजिक तत्वों पर पूरी सख्ती के साथ नजर बनाए हुए है और सार्वजनिक स्थानों पर कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, फिलहाल इस गिरफ्तारी ने यह संदेश दे दिया है कि सड़क पर दहशत फैलाने की कोशिश अब सीधे सलाखों तक पहुंचाएगी।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x