जुआ फड़ पर पुलिस ने की कार्रवाई, पुलिसकर्मी समेत कई गिरफ्तार

कोरबा। जिले में अवैध जुए के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ फड़ पर दबिश दी है। राजगामार चौकी प्रभारी विनोद सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में जुआ खेलते हुए कई लोगों को रंगे हाथों पकड़ा गया। खास बात यह रही कि गिरफ्तार आरोपियों में एक पुलिस कर्मचारी भी शामिल है, जिसके पकड़े जाने से महकमे में चर्चा का माहौल बन गया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को क्षेत्र में लंबे समय से जुआ संचालित होने की सूचना मिल रही थी। सूचना की पुष्टि के बाद चौकी प्रभारी ने टीम के साथ मौके पर दबिश दी, जहां कई लोग दांव लगाते मिले। पुलिस ने मौके से नगदी, ताश के पत्ते और जुए में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री जब्त की है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वहीं पुलिस विभाग से जुड़े कर्मचारी के जुआ खेलते पकड़े जाने को लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध जुआ, सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून तोडऩे वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x