झाड़-फूंक के बहाने 1 माह के मासूम का अपहरण, आरोपी महिला गिरफ्तार

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में झाड़-फूंक के नाम पर एक माह के मासूम बच्चे का अपहरण करने वाली महिला को सिटी कोतवाली पुलिस ने बगीचा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पाटनवार ने बताया कि बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम मरंगीपाठ की रहने वाली एक पहाड़ी कोरवा महिला अपने एक माह के बेटे का इलाज कराने जिला अस्पताल जशपुर आई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात एक अज्ञात महिला से हुई। आरोपी ने झाड़-फूंक से बच्चे को ठीक करने का झांसा देकर परिवार का विश्वास जीत लिया।इसके बाद आरोपी महिला परिवार को जशपुर बस स्टैंड ले गई, जहां उसने पहले परिजनों को हडिय़ा पिलाई और फिर एक होटल में खाना खिलाने ले गई। जब बच्चे के माता-पिता भोजन करने में व्यस्त थे, तभी आरोपी मासूम को लेकर मौके से फरार हो गई।बच्चे के लापता होने की सूचना मिलते ही परिजनों ने सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और बस स्टैंड सहित आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला की पहचान कर उसे बगीचा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक माह के मासूम बच्चे को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x